- Hindi News
- श्रीविजयनगर कृषि मंडी समिति अध्यक्ष की सदस्यता समाप्त
श्रीविजयनगर कृषि मंडी समिति अध्यक्ष की सदस्यता समाप्त
श्रीविजयनगर. कृषिउपज मंडी समिति के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ को उसके पद से हटा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उपशासन सचिव राजेंद्रसिंह ने अपने आदेश में 30 जनवरी 2014 से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण मंडी समिति के कार्य प्रभावित होने के साथ ही महत्त्व पूर्ण पत्रावलियों के प्रभावित होने को मुख्य कारण माना है। पदच्युत करने से पहले राजेंद्रसिंह के निवास पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। राजेंद्रसिंह को दहेज के लिए अपनी प|ी अन्नु कंवर की हत्या करने के आरोप में 9 अप्रैल 2012 को गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर 3 मार्च 2014 को विशेष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न एवं दहेज प्रथा) के द्वारा मफरूर घोषित कर दिया गया था। राजेंद्रसिंह राठौड़ की मंडी समिति से सदस्यता भी समाप्त कर दी गई।