पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटे पुल के गड्‌ढेे में गिरा बाइक सवार, घायल

टूटे पुल के गड्‌ढेे में गिरा बाइक सवार, घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीविजयनगर. अनूपगढ़-सूरतगढ़मार्ग पर मंडी के पास 28जीबी के क्षतिग्रस्त पुल में गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 23जीबी निवासी लखासिंह मंडी से अपने घर जा रहा था। सामने से रही गाड़ियों की रोशनी की वजह से पुल पर बने गडढ़े को देख नहीं पाया, जिससे वह नहर में गिर गया। आसपास के निवासियों ने अस्पताल लाकर उपचार करवाया। राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा इस सड़क के चंद दिनों में बनकर पूरा होने के वायदे किये जा रहे हैं, जबकि वास्तव में कई माह तक बनने की संभावना नहीं है। सड़क पर वर्तमान में पैदल भी चलना मुश्किल है। शनिवार को देर रात्रि पुल पर बने गड्ढ़े में लखासिंह के गिरने के बाद आसपास के निवासियों में आक्रोष है।