- Hindi News
- इंदिरा प्रदर्शनी अवार्ड में चयनित किरण सुखप्रीत
इंदिरा प्रदर्शनी अवार्ड में चयनित किरण सुखप्रीत
श्रीविजयनगर. न्यूहोप सीनियर सेकंडरी विद्यालय की दो छात्राओं का चयन इंदिरा प्रदर्शनी अवार्ड के लिए हुआ। इस पुरस्कार के तहत दोना बालिकाओं को एक-एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशी और प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश के अनुसार किरण पुत्री श्योचंद (24 एसडी) और सुखप्रीत कौर पुत्री अमृतपाल सिंह (रतनेवाला) को 12वीं कक्षा में विशेष योग्यता के लिए इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। जिले के 8 विद्यार्थियों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है जिसमें से 2 बालिकाएं न्यू होप सीनियर सेकंडरी विद्यालय की हैं।