पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े किसानों को यूरिया के 400 बैग दिए गए, जांच में हुआ खुलासा

बड़े किसानों को यूरिया के 400 बैग दिए गए, जांच में हुआ खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसातएलसी में ब्लैक में बेची गई यूरिया के मामले में बड़े किसानों को ही यूरिया के कट्टे दिए गए थे। यह बात नायब तहसीलदार द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की गई जांच में सामने आई है। नायब तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि गिरदावर भागीरथ कस्वां हल्का पटवारी सविता मीणा को जांच के लिए सात एलसी भेजा गया था। जांच दल ने गुरुवार देर शाम को गांव में पहुंचकर किसानों से इस प्रकरण के संबंध में बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में ट्रक में लदे 600 बैग्स में से 400 बैग्स सात एलसी, मघेवाली ढाणी तीन एसडी के बड़े किसानों को यूरिया दिए गए थे। यूरिया के इन 400 बैग्स को किसानों के घरों से मंगवाकर श्रीविजयनगर की निजी फर्म को किसानों के वितरण हेतु भिजवा दिए हैं। वहीं शुक्रवार को कस्बे में क्रय विक्रय सहकारी समिति पर एक ट्रक यूरिया पहुंचा। यूरिया का वितरण किसानों की पानी की पर्ची के आधार पर किया गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को किसानों ने कृषि अधिकारियों को सात एलसी मोड़ पर एक ट्रक में रखी यूरिया को ब्लैक में बेचे जाने की सूचना दी थी। इस पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच की तो एक ट्रक में 120 बैग्स रखे हुए थे। ट्रक चालक से मिली बिल्टी के अनुसार ट्रक में यूरिया के 600 बैग श्रीगंगानगर से श्रीविजयनगर में एक निजी फर्म पर ले जाना लिखा हुआ था। किसानों का आरोप था कि यूरिया के बाकी बैग्स बड़े किसानों को ब्लैक में बेच दिए गए।