शबनम कौर निर्विरोध प्रधान
श्रीविजयनगर पंचायत समिति की प्रथम प्रधान का पद भाजपा की शबनम कौर को निर्विरोध मिल गया है। प्रधान पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण नामांकन जांच के तुरंत बाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित करके पद, गोपनियता सफाई अभियान के प्रति शपथ दिलवाई गई। पंचायत समिति प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया उपजिला कलेक्टर कार्यालय में हुई। 9 से10 बजे तक बैठक की औपचारिकता पूरी करने बाद 10 से11 बजे तक नामांकन के समय में एकमात्र भाजपा की शबनम कौर के द्वारा आवेदन दााखिल किया गया। एसडीएम द्वारा 11 से 11.30 बजे तक नामांकन पत्रो की जांच के बाद नामांकन सही पाये जाने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर िदया।