- Hindi News
- प्राइवेट डॉक्टर चिकित्सा मंत्री से मिलकर बताएंगे समस्या
प्राइवेट डॉक्टर चिकित्सा मंत्री से मिलकर बताएंगे समस्या
श्रीविजयनगर. प्राइवेटचिकित्सक संघ की बैठक गुरुवार को स्थानीय गांधी पार्क में वैद्य मधुकर वर्मा (सूरतगढ़) की अध्यक्षता में हुई। संघ की कार्यकारिणी के द्वारा चिकित्सा मंत्री से मिलकर अपनी परेशानियों से अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष डा. कारज सिंह के अनुसार चिकित्सकों द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर निजी चिकित्सकों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। बैठक में उपस्थित भाजपा के नेता बलबीर लूथरा उम्मेदसिंह राठौड़ द्वारा अपने संबोधन में निजी चिकित्सकों के खिलाफ अनुचित कार्यवाही रुकवाने का आश्वासन दिया गया।