- Hindi News
- जैतसर: अंग्रेजी गणित में शैक्षणिक स्तर पर कमजोर पाए गए विद्यार्थी
जैतसर: अंग्रेजी गणित में शैक्षणिक स्तर पर कमजोर पाए गए विद्यार्थी
जैतसर: अंग्रेजी गणित में शैक्षणिक स्तर पर कमजोर पाए गए विद्यार्थी
भास्करन्यूज जैतसर.
संबलनअभियानके पहले दिन श्री विजयनगर जैतसर क्षेत्र के पांच स्कूलों में बुधवार को संदर्भ व्यक्तियों ने निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक केएसडी में प्रेम सिरोहा ने शैक्षिक गुणवत्ता की जांच में गणित अंग्रेजी के अध्ययन में बच्चों को कमजोर पाया गया। इसी तरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक बीएलएम में संदर्भ व्यक्ति सुभाष द्वारा स्टाफ से बैठक लेकर छात्रों के अनेक विषयों में कमजोर पाए जाने पर अध्यापकों को हिदायतें दी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक जीएम में राजपाल सिंह ने, 10 एपीडी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बालकृष्ण ने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धांधड़ा में ओमप्रकाश नेहरा द्वारा विभिन्न स्तरों पर विद्यालय विद्यार्थियों की जांच की गई सभी विद्यालयों में बच्चे अंग्रेजी गणित में कमजोर पाए गए।