पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुपए नहीं देने पर ट्रेन से धक्का दिया, घायल अनूपगढ़ रेफर

रुपए नहीं देने पर ट्रेन से धक्का दिया, घायल अनूपगढ़ रेफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामसिंहपुर|रामसिंहपुर कस्बेमें बुधवार रात ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अपना नाम नत्थू बताया है। नत्थू के अनुसार उसे ट्रेन में सवार एक व्यक्ति ने रुपए नहीं देने के कारण धक्का दिया था। हादसे के समय नत्थू अनूपगढ़-सूरतगढ़ पैसंेजर ट्रेन में सवार था। नत्थू जैतसर का निवासी है। वह श्रीविजयनगर जा रहा था। कस्बे के कश्मीरी लाल गुरदयाल सिंह रेलवे ट्रेक के पास से गुजरे तो नत्थू दर्द से कराह रहा था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अनूपगढ़ रेफर कर दिया। घायल के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।

खबरें और भी हैं...