पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PHOTOS: शाही शादी में परफॉर्म करने पहली बार भारत पहुंची जेनिफर लोपेज

PHOTOS: शाही शादी में परफॉर्म करने पहली बार भारत पहुंची जेनिफर लोपेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. लेकसिटी में हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी की हाई प्रोफाइल वेडिंग सेरेमनी में अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस आकर्षण का केन्द्र रही। यह पहली बार है जब हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज भारत आईं हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा है-फर्स्ट टाइम इन इंडिया।
अमेरिकी स्टार निकोल ने ट्वीट किया-कलरफुल इंडिया- शादी में आईं अमेरिकन स्टार निकोल शेर्जिंगर ने अपनी सेल्फी ट्विटर पर डाली। लिखा-कलरफुल इंडिया : सो ब्लेस्ड टू परफॉर्म हेयर।
तीन दिन में आठ सौ मेहमान, 208 चार्टर
तीन दिन की वेडिंग सेरेमनी में करीब 800 वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। इस दौरान 208 चार्टर का आवागमन हुआ। यही नहीं 800 मेहमानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए 208 चार्टर प्लेन मंगवाए गए। इसके अलावा 16 वोल्वो बस, 30 बीएमडब्ल्यू, 30 ऑडी, 30 मर्सिडीज, 40 इनोवा कारें और कई लग्जरी नावों की व्यवस्था की गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस शाही शादी में जेनिफर की परफॉर्मेंस की अन्य फोटो साथ ही उनके और पॉप सिंगर निकोल द्वारा ली गई सेल्फी