पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Service For 10 Year Above Girls From Post Office Department

सरकार ने शुरू की नई योजना, ऐसे मिलेगी इनकम टैक्स में ज्यादा छूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर। डाक विभाग की ओर से बेटियों की समृद्धि के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत 10 वर्ष की उम्र के बाद परिजन अपनी बेटियों के नाम का खाता अपने पास के किसी भी डाकघर से खुलवा सकते हैं।
जिले के प्रत्येक डाकघर में परिजनों को अपनी बेटियों के नाम से खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते पर साल 2014-15 के लिए सरकार 9.1 फीसदी ब्याज देगी। इस खाते की खासियत यह है कि पैसे जमा करवाने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक की कटौती का लाभ मिलता है।

यह बेटियों के भविष्य को सवारने के लिए अनूठी योजना है। इसके तहत परिजन अपनी बेटी के नाम पैसा जमा करवाकर सालाना 9.1 प्रतिशत ब्याज आयकर में भी 1.5 लाख रुपए तक की छूट पा सकते हैं। इस खाते के खुलवाने के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई। परिजन जिले के किसी डाकघर से इस खाते को खुलवा सकते हैं। बिहारी लाल, अधीक्षक, मुख्य डाकघर, पाली
अगली स्लाइड में पढ़ें बेटी के 18 वर्ष पूरे होने या शादी पर मेच्योर होगा खाता...