देसूरी | पंचायतसमिति से कुछ दूरी पर स्थित गाडोलिया लुहार के मकान में बिजली का करंट आने से एक जना झुलस गया। ग्रामीणों ने बताया कि देसूरी निवासी रावाराम पुत्र भूराराम के घर में लोहे की काटने की मशीन से करंट गया, जिससे वह झुलस गया। उसकाे प्राथमिक उपचार के बाद सादड़ी रेफर किया।