- Hindi News
- गिरोह में 3 बाल अपचारी हैं शामिल सेंदड़ा में 4 जगह की थी वारदात
गिरोह में 3 बाल अपचारी हैं शामिल सेंदड़ा में 4 जगह की थी वारदात
हाड़ौती अंचल के बदमाशों के गिरोह में 16 लोगों में ये तीन बाल अपचारी भी थे शामिल
भास्करन्यूज | सेंदड़ा
जोधपुरसे कोटा के बीच में हाईवे पर स्थित दुकानों, शोरूम, कैबिन मकानों में चोरी-नकबजनी की दर्जनों वारदात करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें कोटा-झालावाड़ इलाके में भेजी गई है। सेंदड़ा पुलिस के हाथ लगे गिरोह के तीन आरोपियों ने पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने इलाके के ही तीन बाल अपचारियों को पकड़ा है, जिन्होंने सेंदड़ा के आसपास हाईवे पर चार जगह वारदात को अंजाम दिया है। 16 से 17 साल की उम्र के इन लड़कों ने कबूल किया है कि हाईवे पर चोरी-नकबजनी की वारदात करने वाले गिरोह में 16 लोग शामिल है, जिनमें वे भी सहयोगी रहे हैं। सेंदड़ा एसएचओ भूटाराम विश्नोई ने बताया कि सोमवार को सेंदड़ा के पास केसरपुरा निवासी संजय रावत (19) पुत्र रोशन मेहरात, ब्यावर के निकट रतनपुरा सरदारा निवासी निजामुदीन (19) पुत्र शकरू मेहरात तथा नूंद्री मेढ़ातान निवासी संजू रावत (18) पुत्र रुपसिंह को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने धौलिया के निकट हाईवे की कैबिन से रविवार रात चोरी की थी। पुलिस ने इन तीनों को तो पकड़ लिया, लेकिन इनके साथी वाहनों में बैठकर फरार हो गए। पूछताछ में पता चला है कि कोटा-झालावाड़ के कुछ लोगों ने गिरोह बना रखा है, जिनमें लगभग 16 लोग शामिल है। इस गिरोह में वे भी शामिल है, जिन्होंने जोधपुर-पाली, अजमेर, भीलवाड़ा कोटा जिले की सरहद से निकलने वाले हाईवे से पिछले एक साल में दर्जनों जगह पर वारदात की है।
शेष|पेज13
इनमेंइलाके में रहने वाले तीन बाल अपचारी भी शामिल है, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को इन तीनों लड़कों को अपने सरंक्षण में लिया है। अब तक पकड़े गए छह आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि इसी गिरोह ने कुछ दिनों पहले बर में कालीचरण सोनी की ज्वेलरी दुकान के ताले तोड़ कर तीन-चार लाख रुपए के जेवरात चुराए थे। इसी ज्वेलर पर हमला कर जेवरात नकदी से भरा बैग लूटने की वारदात में भी इसी गिरोह का हाथ हो सकता है। इस गिरोह ने जिले से निकलने वाले बर-जोधपुर हाईवे पर भी कई वारदात की है, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है।