पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रा महोत्सव के स्वागत में घर घर उल्लास

नवरात्रा महोत्सव के स्वागत में घर-घर उल्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को शुभ मुहूर्त में घट और देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ होगा। शुभ मुहूर्त में घर-घर में घट स्थापना की जाएगी।

खास यह भी है कि इस बार एक तिथि कम होने से नवरात्रा आठ दिनों का ही होगा। यानी, इस बार नौवें दिन ही विजयादशमी होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मां के समक्ष अखंड ज्योत कर अपने और अपने परिवार के लिए यश कल्याण और विघ्न बाधाओं की प्रार्थना की जाएगी। देवी की पूजा-अर्चना, साधना उपासना का सिलसिला नवमी तक चलेगा। मां के मंदिरों में भक्तों के मेले लगेंगे। दुर्गा सप्तशती, चालीसा पाठ, हवन समेत धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु उपवास रखकर नौ दिनों तक मां दुर्गा के विविध स्वरूपों की पूजा और उपासना करेंगे। पहले दिन गुरुवार को भक्त दुर्गा के मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करेंगे।

सजने लगे हैं देवी मंदिर

शारदीयनवरात्रा को लेकर जिले भर के दुर्गा मां के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। महोत्सव के तहत मानपुरा भाखरी, सोमनाथ मंदिर, पूनागर माताजी, करणीमाता, पायल देवी, इच्छा पूर्ण माता, नागाबाबा बगीची, भेरूसागर बगीची, आशापुरा माता मंदिर में नवदुर्गा पाठ, सहस्त्र चंडी पाठ सहित कई कार्यक्रम होंगे।

सहस्त्रनाम दुर्गा सप्तशती का पाठ उत्तम

पंडितशंभूलाल शर्मा का कहना है कि नवरात्रा में देवी सहस्त्रनाम दुर्गा सप्तशती का पाठ करना उत्तम फलदायक होता है। घट स्थापना सुबह अभिजीत मुहूर्त, शुभ, लाभ, अमृत के चौघडिय़ा अथवा स्थिर लग्न में शुभ मानी गई है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन शैल पुत्री की आराधना में कमल या गुलाब के पुष्प, ऋतुफल और श्री फल अर्पित किए जाते हैं।

प्रारंभ होगी गरबों की धमचक

नवरात्रिकी स्थापना के साथ ही गरबा नृत्यों की धमचक मचेगी। महोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जगह-जगह डांडिया तथा गरबों के आयोजन के लिए किए गए डेकोरेशन से नगर में काफी रौनक नजर आने लगी है। बाजार में डांडिया पोशाकें खरीदने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी गई। शहर में गरबों के गीत गूंजने लग गए हैं।