पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारवाड़ जंक्शन में इस बार 50 फीट के रावण का होगा दहन

मारवाड़ जंक्शन में इस बार 50 फीट के रावण का होगा दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ जंक्शन. कस्बेमें इस बार 50 फीट के रावण का दहन होगा। वहीं कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले 40-40 फीट के होंगे। कस्बे के गंगानगर कॉलोनी में साईं दर्शन सेवा संस्थान के सानिध्य में दशहरा कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था के अध्यक्ष देवेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि दशहरा को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में चंपालाल जीनगर, भोपाजी प्रतापराम, विजय कुमार यति, ताराचंद शर्मा, पोपट पटेल, किशन माली, राकेश देवड़ा, मुकेशनाथ, दीपक, भूंडाराम आदि मौजूद थे।