पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क की मरम्मत कराने की मांग

सड़क की मरम्मत कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली . पालीदेहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जोशी ने सोमवार को कलेक्टर रोहित गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जवाई नहर के किनारे बनी सड़क की मरम्मत करने की मांग की। कमेटी के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि नहर के किनारे डामरीकरण सड़क पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, सड़क पर गढ्ढ़े के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है। इसके अलावा सड़क के दोनों किनारे किनारे बबूल की झांडियां भी सड़क पर गई है, जिससे हर समय हादसा होने का डर रहता है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर ग्रामीण इसी सड़क से आवागमन करते है।



उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।