पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणित में छात्र फिसड्‌डी, प्रदेश में 31वें पायदान पर पाली

गणित में छात्र फिसड्‌डी, प्रदेश में 31वें पायदान पर पाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वे में खुली पोल

अंग्रेजी में भी पाली प्रदेश में 28वें स्थान पर, स्टेट लर्निंग अचीवमेंट सर्वे में सामने आई शिक्षा में गिरावट की हकीकत

शिक्षाविभाग एक तरफ जिले में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए अनेक दावे कर रहा है। बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने उसमें सुधार के लिए लगातार संबलन अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद जिले के छात्रों को गणित अंग्रेजी के सवाल हल करने में पसीना छूट रहा है। गणित के प्रश्न हल करने में पाली जिले के छात्रों का प्रदेश में 31वां स्थान है, वहीं अंग्रेजी के सवाल हल करने में भी हमारा जिला प्रदेश में 28वें स्थान पर है।

राज्य सरकार के स्टेट लर्निंग अचीवमेंट सर्वे में यह चौकाने का सच सामने आया है। एसआईईआरटी उदयपुर द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया कि राज्य में 48.47 प्रतिशत छात्र ही गणित के सवाल हल कर पाए, जबकि अंग्रेजी में यह आंकड़ा 42.61 प्रतिशत था। प्रदेश में गणित के सवाल हल करने में 62.33 प्रतिशत के साथ झुंझुनूं जिला सबसे टॉप पर है, तो 60 प्रतिशत अंकों के साथ सीकर दूसरे स्थान पर है। अंग्रेजी में 57.45 प्रतिशत के साथ बाड़मेर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, वहीं 57.12 प्रतिशत के साथ झुंझुनूं जिला दूसरे स्थान पर है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले करीब 45 फीसदी छात्र गणित अंग्रेजी विषय में बहुत कमजोर हैं।

चौकाने वाली बात तो यह कि यह 45 फीसदी छात्र गणित का एक भी सवाल हल नहीं कर पाए, ही अंग्रेजी समझ पाए। राजस्थानी जयपुर भी गणित में 7वें अंग्रेजी में 12वें स्थान पर है।

4 फीसदी ही 75% से अधिक अंक लाने वाले

अंग्रेजीमें मात्र 4.4 प्रतिशत छात्र ही 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पाए। इसी तरह गणित में 9.4 प्रतिशत छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सर्वे रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन छात्रों के माता पिता का एजूकेशन स्तर अच्छा है उनके बच्चों का स्तर भी अच्छा मिला।

कक्षा पांच के छात्रों पर हुआ था सर्वे

एसआईईआरटीउदयपुर के रिसर्च सेंटर के एचओडी घनश्याम आर्य ने बताया कि प्रदेश में कक्षा पांच के छात्रों का गणित और अंग्रेजी विषय में स्तर जांचने के लिए यह सर्वे किया गया था। सर्वे में छात्रों के पढ़ने, लिखने समझने की क्षमता को परखा गया। हाल में इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी