पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर बांगड़ में सर्वर डाउन, आउटडोर पर मरीजों की कतार

फिर बांगड़ में सर्वर डाउन, आउटडोर पर मरीजों की कतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. राजकीयबांगड़ हॉस्पिटल में आउटडोर पर सर्वर डाउन हाेने के कारण मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ा। जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में आउटडोर पर लगा सिस्टम पूरा ऑनलाइन है। ऑनलाइन के जरीए ही मरीजों को प्रिटेंड पर्ची दी जाती है। रविवार सवेरे सर्वर डाउन होने के कारण आउड डोर पर काम करने वाले कार्मिक को हाथों से पर्ची बनानी पड़ी। इस दौरान कार्मिकों की धीमी रफ्तार होने के कारण आउटडोर के बाहर तक मरीजों की कतारे लग गई। इससे मरीजों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जिन मरीजों ने कतार में लगकर पर्ची बनाई तो डॉक्टर्स अपना कक्ष छोड़ घर निकल गए।