- Hindi News
- ...ताकि कोई पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा
...ताकि कोई पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा
अपनीकिसी भी मांग को लेकर जलदाय विभाग की टंकियों पर चढ़कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परेशान करने वाले लोगों को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत अब टंकी बनाने से पहले स्टोर रूम बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने तकमीना बनाना शुरू कर दिया है। पहले यह स्टोर रूम नई टंकियों के लिए बनाया जाएगा, इसके बाद सभी टंकियों पर ऐसी व्यवस्था होगी।
जानकारी के अनुसार आए दिन देखने और सुनने को मिलता है कि अपनी बात, मांगे मंगवाने के लिए शराबी, समाजकंटकों सहित अन्य लोग पानी की टंकियों का सहारा लेते हैं जो लोगों और पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। जलदाय विभाग ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के पानी की टंकियां बनाने का तकमीना तैयार किया है। शेष| पेज 13
इसकेअनुसार पानी की नई टंकी बनाने के साथ ही इसके नीचे एक स्टोर रूम बनाया जाएगा। टंकी पर चढ़ने के लिए सीढिय़ां इसी स्टोर से शुरू होगी। जिसकी जिम्मेदारी विभागीय कर्मचारी की होगी और स्टोर पर ताला रहेगा। ऐसे में कोई व्यक्ति बेवजह टंकी पर चढ़कर हंगामा नहीं कर पाएगा।
प्रस्ताव भेज रहे हैं
^पानीकी टंकी की सीढिय़ां स्टोर रूम से शुरू होगी। ऐसे में टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वालों पर अंकुश लगेगा। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा जा रहा है। आईसीजैन, अधीक्षणअभियंता, जलदाय विभाग, पाली