अब 568 रुपए एडवांस जमा होगी गैस सब्सिडी
एकजनवरी से लागू होने वाली गैस सब्सिडी सीधे ही बैंक खाते में जमा करने की योजना पहल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। योजना में गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है कि इस बार बैंक खाते में एडवांस के तौर पर 568 रुपए जमा होंगे। पिछले साल डीबीटीएल में यह राशि 450 रुपए थी। योजना से जुड़ते ही उपभोक्ताओं को सुविधा के तौर पर बैंक खाते में एडवांस राशि दी जाती है, ताकि पहली बार में गैर रियायती दर से सिलेंडर लेने में परेशानी नहीं आए। उपभोक्ता द्वारा सिलेंडर लेने के बाद सब्सिडी खाते में जमा हो जाती है। लिहाजा लगभग एक सिलेंडर की सब्सिडी जितनी राशि उपभोक्ता को पहले ही दी जाती है। अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना के लिए प्रोत्साहित करने और सालभर की सब्सिडी का औसत निकालते हुए इस बार राशि बढ़ाई गई है। रूचिता गैस की प्रबंधक इशिता चौहान ने बताया कि योजना को लेकर सभी गैस उपभोक्ताओं को मैसेज से भी अपील की जा रही है। साथ ही गैस एजेंसी में पहुंचने वाले लोगों को भी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आईओसीअिधकारियों ने पाली में ली बैठक
सोमवारको आईओसी के अिधकारी राजीव तिवारी पाली पहुंचे गैस कंपनियों की संचालकों के साथ बैठक लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा-िनर्देश दिए। तिवारी ने डीएसओ विनयकुमार शर्मा से भी मुलाकात की।
आधार नहीं तो भी मिलेगी सब्सिडी
तिवारीने बताया कि आधार कार्ड नहीं होने के बाद भी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाएगी। अगर आधार कार्ड है तो उसके नंबर बैंक संबंिधत गैस एजेंसी में देने होंगे। अगर आधार नहीं है तो वे बैंक अकाउंट की कॉपी या कैंिसल चैक की कॉपी भी एजेंसी में जमा करवा सकते हैं।
जिले में करीब दो लाख गैस उपभोक्ता हैं। इसमें से अभी तक करीब 80 हजार उपभोक्ता ही योजना से जुड़ने के लिए अपने आधार कार्ड के साथ ही बैंक खातों के लिंक के बारे में अपनी जानकारी दे पाए हैं। पाली जिला उदयपुर जोन में आता है। इसमें (उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, पाली) में से उदयपुर और सिरोही में 40-40 प्रतिशत उपभोक्ता ‘पहल’ योजना संे जुड़ चुके हैं। इंिडयन ऑयल कॉरपोरेशन के जिला प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि पाली में 31 दिसंबर तक 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम कंपनियों की गैस सब्सिडी स्कीम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंेने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता