- Hindi News
- धमकी के बाद कलेक्टर बंगले के बाहर धरना देने पहुंचा परिवार
धमकी के बाद कलेक्टर बंगले के बाहर धरना देने पहुंचा परिवार
पाली | शहरके ब्रह्म विहार कालोनी में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने अपने घर के समीप हो रहे अतिक्रमण को लेकर सोमवार रात को कलेक्टर निवास के बाहर धरना देने के लिए पहुंच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौैके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के दल ने समझाइश कर उसे थाने लाए तथा रिपोर्ट लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ब्रह्म विहार में रहने वाले ऑटो चालक ओमप्रकाश माली ने अपने पड़ौस में रहने वाले एक युवक पर घर के समीप अवैध रूप से अतिक्रमण की शिकायत गत दिनों नगरपरिषद में दी थी। यह मामला अदालत में भी विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार सुबह से ही उसे और उसके परिवार को अतिक्रमण करने वाले सत्यप्रकाश द्वारा जान से मारने से धमकी दी जा रही थी। इसके चलते वह सोमवार रात को अपने परिवार के सदस्यों को टेम्पो में लेकर पहले वह बांगड़ कॉलेज के बाहर आकर बैठ गया। उसने पुलिस को भी शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं होने पर रात 10 बजे कलेक्टर निवास बाहर जाकर धरना देने की कोशिश की। इस मामले की जानकारी मिलने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने उसे समझाया तथा उसकी शिकायत सुनकर सुरक्षा का भरोसा दिया।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।