कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
पाली . राजस्थानयुनिवर्सिटी में 12 साल बाद छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का पुरा पैनल जीतने पर शहर के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिठाई बांट कर हर्ष जताया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपालसिंह ने बताया कि एनएसयूआई के लिए यह बड़ी उपलब्धी। इस मौके पर बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारीसिंह, महासचिव सुनील मेवाड़ा, संयुक्त सचिव गौरव पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्रसिंह, कुलदीपसिंह, ऋषिपालसिंह, मोहम्मद उस्मान, मनीष मेवाड़ा राधेश्याम सांखला सहित कई एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।