पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका जन्मोत्सव मनाया

बालिका जन्मोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. खिवाड़ाग्राम पंचायत में सोमवार को मिशन पूर्ण शक्ति केंद्र पर 16 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर केक काटा गया और बालिकाओं को ड्रेस, मिठाई खिलौने दिए गए। ग्राम समन्वयक आशा कुमावत ने बताया कि हर तीन माह में दाती महाराज द्वारा संचालित मिशन पूर्ण शक्ति केंद्र के तहत बालिका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर सरपंच सुकड़ी देवी रोहिवाल, उप सरपंच हरजीतसिंह, ग्राम सेवक सुरेश जोशी, सहायक ग्राम सेवक महेंद्र कुमावत आदि मौजूद थे।