पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहर आई मतपेटियां, मरम्मत का जिम्मा आईटीआई छात्रों पर

बाहर आई मतपेटियां, मरम्मत का जिम्मा आईटीआई छात्रों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकांश पेटियां कबाड़ में बदली, यूनिफार्म में आईटीआई छात्रों ने झाड़े पेटियों से धूल

भास्करन्यूज | पाली

देश,प्रदेश और शहर की सरकारें बनने के बाद अब गांव की नई सरकार चुनने के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव बैलेट पत्र से होंगे। इसके चलते मतपेटियों की सार-संभाल शुरू हो गई है। इन मतपेटियों की सफाई मरम्मत आईटीआई के विद्यार्थियों से कराई जा रही है। सोमवार को यूनिफार्म में पहुंचे छात्रों ने पेटियों को कबाड़ से बाहर निकाला। वहीं पंचायती राज संस्थाओं में वार्ड आरक्षण तय करने के लिए 12 से 17 दिसंबर के बीच लॉटरी निकाले जाने का कार्यक्रम तय हो गया है।

यहरहेगा पदों की लॉटरी खुलने का कार्यक्रम : 12दिसंबर को सुबह 11.30 बजे पंचायत समिति के सदस्यों की लॉटरी पाली में निकाली जाएगी, जबकि इसी दिन दोपहर तीन बजे पंचायत समिति के प्रधानों का आरक्षण तय किया जाएगा। 13 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जिला परिषद के सभागार में परिषद के सदस्यों का आरक्षण तय होगा। सरपंचों वार्ड पंचों के वार्डों के आरक्षण के लिए उपखंड अधिकारी अधिकृत किए गए हैं, जो कि अपने ब्लॉक में ही 15 से 17 दिसंबर तक लॉटरी की प्रक्रिया तय करेंगे।

प्रशासनिक तैयारियां शुरू, गांवों में भी चुनावी सरगर्मी

निर्वाचनविभाग की ओर से पंचायतीराज चुनाव मतदान की तारीखों का औपचारिक एलान बाकी है, लेकिन ये चुनाव अगले माह में होना तय मानकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं गांवों में भी चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग अब 12 तारीख से लॉटरी निकालने के संबंध में तैयारी कर रहा हैं। प्रांरभिक संकेत के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों प्रधानों के लिए लॉटरी जिला मुख्यालय और सरपंच वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड मुख्यालयों पर निकाली जाएगी। पूरी प्रक्रिया को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सभी पंचायत समितियों पर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सके।

इधर, सरपंच तैयार कर रहे 5 साल का लेखा-जोखा

मौजूदाअधिकांश सरपंच अपनी पंचायत में खर्च किए गए बजट का लेखा-जोखा तैयार करने में जुट गए हैं। विभिन्न योजनाओं से जारी हुए करोड़ों या लाखों रुपए के कार्यों के बजट के बारे में जानकारी एकत