एबीवीपी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
एबीवीपीके प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पाली आने पर हेमंत घोष का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान घोष का शहर में कई जगह स्वागत भी किया गया है। इससे पूर्व घोष ने शहर के कार्यकर्ताओं की सर्किट हाउस में बैठक ली। जिसमें शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का मजबूत करने के लिए आव्हान किया। एबीवीपी के नगरमंत्री दीपक सोनी ने बताया कि बैठक में घोष का कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाई। घोष ने कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में बीकानेर में आयोजित होने वाले एबीवीपी के सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिकानेर में एबीवीपी शिक्षक छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में नशा मुक्त भारत, पर्यावरण युक्त भारत स्वच्छ भारत के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर एबीवीपी के संयोजक निशांत दवे, जिला संयोजक देवेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितेश तोशावरा, नकुल दवे, सोहन भाटी, महेंद्र पारंगी, महिपालसिंह, हिम्मतसिंह शेखावत, गर्ल्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित, उपाध्यक्ष दिव्याश्री गहलोत, पूजा परिहार कविता वागोरिया आदि मौजूद थे।
एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता पदाधिकारी।