- Hindi News
- 9वीं 11 वीं के बच्चे पढ़ेंगे मोदी के स्वच्छता अभियान का पाठ
9वीं 11 वीं के बच्चे पढ़ेंगे मोदी के स्वच्छता अभियान का पाठ
पाली| सीबीएसईसे संबद्घता रखने वाली स्कूलों में 9 वीं 11वीं कक्षा के बच्चे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का पाठ पढ़ेंगे। वर्ष 2015 की मुख्य परीक्षा के लिए जारी ओपन बुक्स टेक्स्ट मटीरियल में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान मंगलयान पर चैप्टर बनाया गया है। इसमें स्वच्छता अभियान मंगलयान को लेकर प्रश्न पूछे गए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी स्टडी मटीरियल के सैंपल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस, सोशल साइंस, भूगोल इकोनॉमिक्स विषय शामिल किए गए हैं।
वेबसाइटपर मिलेगा मटीरियल
बोर्डकी वेबसाइट www.cbseacademic.in के पब्लिक पोर्टल के स्टडी मटीरियल लिंक पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
इनकाकहना है
^बोर्डबच्चों की सुविधा के लिए ओबीटी जारी करता है। इस बार पता चला है कि मोदी के स्वच्छता अभियान मंगलयान चैप्टर को भी शामिल किया जा रहा है। -किशोरतिवारी, प्रवक्ता,सेंटपाल स्कूल, पाली