पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लो विजन असेसमेंट शिविर का आयोजन किया

लो विजन असेसमेंट शिविर का आयोजन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत समावेशित शिक्षा के तहत सोमवार को लो-विजन असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी में आयोजित किया गया। समावेशित शिक्षा के जिला प्रभारी मोहनलाल भाटी ने बताया कि भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 125 बच्चों की जांच की गई, जिसमें 8 बच्चों की साइट रेस्टोरेशन का चयन किया, जिसका ऑपरेशन अगले सप्ताह वासन आई हॉस्पिटल, जोधपुर में होगा। साथ ही शिविर में 43 बच्चों को चश्में के लिए चयन किया गया।

चयनित बच्चों को आगामी कार्यक्रम में चश्में का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का डीईओ नूतनबाला कपिला, एडीईओ दिलीप कर्मचंदानी, एपीसी रमेशचंद्र गुप्ता, डॉ. नरपतसिंह राजपुरोहित लीलाधर शर्मा ने अवलोकन किया। शिविर के अंत में एडीओ कर्मचंदानी ने सभी बच्चों अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।