पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. शहरमें साफ-सफाई, बिजली सड़क एवं रोड लाईट की व्यवस्था की समीक्षा के लिए कलेक्टर रोहित गुप्ता ने सोमवार को वार्ड स्तर पर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रति सप्ताह निरीक्षण के दौरान निर्धारित वार्ड में साफ-सफाई, रोड लाइट एवं पेचवर्क आदि से संबंधित रिपोर्ट नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही कर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव यूआईटी डाॅ. बजरंगसिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पीआर शर्मा, नगर परिषद एक्सईएन अरूण व्यास, रामेश्वर शर्मा, डिस्कॉम एक्सईएन एचएम चारण, अधिशाषी सहित प्रभारी अधिकारी आरएम रीको आरसी वैष्णव,एडी पशुपालन विभाग तेजाराम, जिला खेल अधिकारी अगराराम चौधरी आदि मौजूद रहें।