बैठक में श्रमिकों ने जताया रोष
पाली. निंबोलमें स्थित सीमेंट फैक्ट्री में स्थानीय श्रमिकों को काम पर नहीं लेने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को आर सीटू के अध्यक्ष पांचाराम गुर्जर की अध्यक्षता में श्रमिक एकता यूनियन की बैठक आयोजित हुई। गुर्जर ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहां कि सभी श्रमिकों को एकजुट होना होगा। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को जोधपुर श्रमिक कोर्ट में श्रमिक फैक्ट्री प्रबंधक के बीच वार्ता होगी। वार्ता में श्रमिकों की मांगें नहीं मानी गई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।