पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिनों की लोक अदालत में 41 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

5 दिनों की लोक अदालत में 41 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जिलेमें 2 से 6 दिसंबर तक द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आपसी समझाइश लोक अदालत की भावना से जिला मुख्यालय पर प्रस्तुत 48 हजार 993 प्रकरणों में से 41 हजार 767 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जिसमे से आईपीसी के 2 हजार 778, एनआईएक्ट के 644, एमवी एक्ट के 401, पुलिस एक्ट के 284, फॉरेस्ट एक्ट के 3, आर्म्स एक्ट के 1, पीएफए एक्ट के 16, सिविल स्युट्स के 244, रिकवरी स्युट्स के 1, रेंट एक्ट के 2, एमएसीटी के 57 , 13 पारिवारिक प्रकरण, 454 प्रीलिटिगेशन प्रकरण, 9 बैंकिंग, 718 विविध प्रकरण, 6 उपभोक्ता संबंधी तथा 36136 राजस्व प्रकरणों सहित कुल 41 हजार 767 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रभा शर्मा, वशिष्ठ न्यायाधीश अनु.जाति,जन.जाति चंद्रकला जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परमवीर सिंह चौहान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरिफ मोहम्मद खान, संजय कुमार त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र मीणा, सुनीता मीणा सहित सदस्यगण गेनाराम चौधरी, राजूदास वैष्णव मौजूद थे।