पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहट में दुकानदार से मारपीट के विरोध में बाजार बंद, दो आरोपी गिरफ्तार

रोहट में दुकानदार से मारपीट के विरोध में बाजार बंद, दो आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें रविवार को सदर बाजार रोड पर एक दुकानदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने अन्य दुकानदारों को भी धमकाकर आतंकित कर दिया। घटना से समूचे कस्बे का माहौल गर्मा गया। इसके बाद आक्रोशित हुए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतर गए। आरोपियों के खिलाफ आए दिन मारपीट करने तथा आतंक फैलाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी जमकर आड़े हाथों लिया। पुलिस थाने के बाहर व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया। घटना के बाद माहौल में तनाव पैदा होने को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए तथा दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों को बुलाकर समझाइश की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यापारी मान गए। घटना के बाद ऐहतियात के तौर पर कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही आरएसी के जवानों को संवेदनशील स्थानों भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार सदर बाजार में दिनेश पटेल पुत्र गीगाराम पटेल निवासी लूणी की फेंसी सामान की दुकान हैं। उसके साथ गत 13 फरवरी काे रोहट में ही रहने वाले बाबूखान, आसिफ, फिरोज, मदीना, जायद पुत्र अशफाक खान, सोहेल बाबूखान का लड़का, जाकीर पुत्र सदीक खान समेत अन्य लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद उस पर सामूहिक रूप से हमला कर दिया था। शनिवार रात को यह आरोपी फिर उसकी दुकान पर पहुंचे तथा उसके साथ मारपीट कर दी। इसको लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया था। रविवार सुबह घटना की सूचना के बाद अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वे पुलिस थाना परिसर पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक बाजार बंद रखने का अल्टीमेटम दे दिया।

माहौल गर्माते देख हरकत में आए अधिकारी, व्यापारियों से समझाइश की

इसमामले को तुल पकड़ता देखकर एसडीएम जबरसिंह चारण तथा डीएसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह कविया ने पहले व्यापारियों को समझाइश का प्रयास किया, मगर व्यापारी नहीं माने। इसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों के मौजिज लोगाें को बुलाया तथा उनकाे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद राजी किया। इस दौरान व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा व्यापारियों के साथ आए दिन बदसलूकी की जाती है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, मगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के अभाव में उनके होंसले बुलंद है। समझौता वार्ता में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ओमदास वैष्णव , कार्यकारिणी के दलाराम पटेल, नेमाराम सैन, सहित आरएसएस के पारस लखारा, वीरम गुर्जर, दीन मोहम्मद चौहान, अयूब कुरैशी, एडवोकेट राजेन्द्र पटेल, रमेश सुथार, श्रवण पटेल, गोपाराम पटेल, मांगीलाल लखारा, मदनलाल जाट, भंवरलाल कंसारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पाली से पहुंचा अतिरिक्त जाब्ता, अफवाहें भी फैली

मारपीटके बाद रविवार को कस्बे का माहौल गर्माता रहा। इस दौरान कई तरह की अफवाहें भी हवा में उड़ती रही। कस्बे में माहौल को गर्माते देखकर पाली से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुला लिया गया था। वहीं आरएसी के जवानों को भी अलग- अलग पिकेट्स पर तैनात कर दिया गया। शाम को व्यापारियों से समझाइश होने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

आरोपियोंके खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो युवक गिरफ्तार

एसडीएमकार्यालय में बैठक के बाद पुलिस ने व्यापारी दिनेश पटेल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ दुकान में घुसकर जाने से मारने का प्रयास करने तथा मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी मुकदमे में भी गिरफ्तारी की जाएगी। शेष आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

आक्रोश : मारपीट के बाद पनपा आक्रोश, माहौल गर्माया

रोहटमें एक दुकानदार के साथ दुकान में घुसकर मारपीट करने से समूचे व्यापारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना को लेकर कस्बे का माहौल भी गर्मा गया। इस दौरान कई तरह की अफवाहें भी फैल गई।

बाजारबंद : धड़ाधड़ दुकानें बंद, आंदोलन पर उतरे दुकानदार

घटनाकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित हुए व्यापारियों ने धड़ाधड़ अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए तथा सड़क पर आंदोलन के लिए उतारू हो गए। शाम तक बाजार में चाय-पानी की दुकानें तक बंद रही।

समझौता: अधिकारियों की समझाइश के बाद व्यापारी माने

मामलेमें दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों की एसडीएम तथा डीएसपी ग्रामीण अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद व्यापारी माने

कार्रवाई

व्यापारियोंके साथ समझौता होने के बाद पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं देर शाम को दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। शेष को पकड़ने के प्रयास जारी है।

रोहट. दुकानदार के साथ मारपीट की घटना के बाद बंद बाजार।

रोहट. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।

खबरें और भी हैं...