पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजसमंद में दो बाइक की भिड़ंत में पाली जिले के दो युवकों की मौत

राजसमंद में दो बाइक की भिड़ंत में पाली जिले के दो युवकों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र के बली जस्सा खेड़ा के पास आडावाला मोड़ की घटना, मृतक पाली जिले के सीरमा गांव के रहने वाले, घायलों को ब्यावर रेफर किया

भास्करन्यूज | पाली

राजसमंदजिले के बली जस्सा खेड़ा के पास आडावाला मोड़ पर रविवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पाली जिले के सिरमा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीम के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां पर उनकी हालत चिंताजनक होने पर उनको ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में रेफर किया गया है।

भीम थाना पुलिस ने बताया कि सदारण निवासी गोविंद सिंह (19) पुत्र प्रताप सिंह रावत, गणपत सिंह (10) पुत्र भंवर सिंह, गणेश सिंह (25) पुत्र दीप सिंह रावत बाइक पर आडावाला गांव में किसी कार्यक्रम से सदारण अपने घर लौट रहे थे। आडावाला मोड़ पर सामने से आते पाली जिले के सीरमा निवासी सरदारसिंह (23) पुत्र भगवान सिंह इसकी प|ी शेखा (20) की बाइक से भिड़ंत हो गई। सरदारसिंह और उसकी प|ी दूसरी बाइक पर सवार तीनों गंभीर घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही भीम थाने से एएसआई लक्ष्मणसिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पांचों को भीम के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने गोविंदसिंह सरदारसिंह रावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गणपत सिंह, गणेश सिंह शेखा को भीम से ब्यावर रेफर कर दिया। घटना के बाद सीरमा सदारण के कई लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद पर पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके चलते दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। पुलिस ने मौका संभालकर मार्ग को खुलवाया।

चारसाल पूर्व शादी हुई थी

पालीजिले के सीरमा निवासी सरदारसिंह इसकी प|ी शेखा का चार साल पूर्व विवाह हुआ था। यह आडावाला से सीरमा अपने गांव जा रहे थे। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि शेखा भी गंभीर घायल हो गई। घायल शेखा को अभी तक उसके पति की मौत होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। वह अस्पताल में बार-बार अपने पति के बारे में पूछ रही है।

खबरें और भी हैं...