परकेला मामाधणी के मेले मे उमड़े श्रद्धालु
कस्बेके परकेला ढाणी स्थित उज्जैनी वीर परकेला मामाजी का मेला रविवार को मामाजी उपासक खीमाराम देवासी के सानिध्य में भरा गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने देश में खुशहाली की। मेला कमेटी के जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि दोपहर बाद परकेला मामाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम सरपंच यशोदा वैष्णव के सान्निध्य में हुआ। इस मौके पर किशोर राव, श्याम पालीवाल, श्याम भोमिया आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर केनाराम, रामलाल, भीकाराम, त्रिपेश प्रजापति, शंकरसिंह, भोलाराम, पूनाराम, हंसाराम आदि मौजूद थे।