पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

जीत के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीडागा पब्लिक स्कूल की मेजबानी में आयोजित हो रही 59वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को 6 प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं ने टीम के खिलाड़ियों श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए दमखम दिखाते नजर आए। संदीप मेवाड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के शुरुआत में संस्थाप्रधान एवं आयोजन सचिव सुचित्रा मालवीय जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहले मैच जयपुर हनुमानगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें हनुमानगढ़ ने पहले बल्लेबाजी में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जयपुर की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 61 रन ही बना पाई। यह मैच हनुमानगढ़ ने 33 रन से जीता। इसी प्रकार दूसरा मैच जालोर उदयपुर के मध्य हुआ, जिसमें उदयपुर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में अनिरुद्ध के 53 निखिल के 22 रन की बदौलत पूरी टीम ने 117 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में जालोर की पूरी टीम 62 रन पर सिमट गई। वहीं तीसरा मैच हनुमानगढ़ चित्तौडग़ढ़ के बीच खेला गया, चित्तौडग़ढ़ ने 15 ओवर में 61 रन बनाए और हनुमानगढ़ ने 10.2 ओवर में जीत दर्ज की। चौथा मैच सार्दुल स्पोर्टस जोधपुर के बीच हुए मैच में जोधपुर 30 रन से जीत दर्ज की।