पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान

रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

रेलवेस्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छ रेलवे सुविधा देना विभाग का कर्तव्य है। वे रविवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महा स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रेलवे द्वारा संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम पखवाड़ा चलाया जाएगा, जिसके तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, शौचालय, रेलवे परिसर को स्वच्छ रखते हुए स्वच्छ रेलवे सुविधा देनी है। उन्होंने कहा कि यह रेलवे विभाग का कर्त्तव्य भी है।

मुख्य स्वास्थ निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर को रेलवे स्टेशन के सभी कार्यालयों की साफ-सफाई, 20 को पेम्पलेटस वितरण तथा रेलवे कालोनी में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता संदेश रैली, 21 को कस्बे में सफाई के प्रति जागरूकता रैली तथा प्रचार-प्रसार, 22 को रेलवे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों रेल यूजर्स को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली, 23 से 27 सितंबर तक रेलवे स्टेशन परिसर के आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई तथा प्लास्टिक के कचरे का निस्तारण करना, 28 को रेलवे स्वच्छता अभियान के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध स्टोला तथा उनके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, 2 को पूरे दिन तीनों शिफ्ट में सभी वेटिंग हाॅल,रेलवे स्टेशन क्षेत्र, रेलवे कॉलोनी का क्षेत्र, प्लेटफार्म की सफाई आदि कार्यक्रम होंगे।

प्लेटफॉर्मनंबर चार पर किया श्रमदान

रेलवेके विभिन्न विभागों के साथ एसएम मनोज कुमार ने रेलवे स्टेशन के मीटर गेज प्लेटफार्म नंबर चार पर श्रमदान किया। उन्होंने प्लेटफार्म के आसपास उगी घास, कंटीली झाड़ियों को हटाया सफाई की। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ निरीक्षक जितेंद्र कुमार,मदनलाल भाटी, भैरूलाल बैरवा, सिगनल नरेन्द्र कुमार,योगेन्द्र रावत, सुरेश तोषावड़ा आदि मौजूद थे।

मारवाड़ जंक्शन. मीटरगेज प्लेटफार्म पर श्रमदान करते रेलवे के अधिकारी।