- Hindi News
- कंटालिया में मालवीय लौहार समाज का सम्मान समारोह 2 को
कंटालिया में मालवीय लौहार समाज का सम्मान समारोह 2 को
मारवाड़ जंक्शन. श्रीदेववंशीय मालवीय लौहार समाज पाली, जालोर सिरोही के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को होगा। शिक्षा समिति के रघुनाथ चंद्र मालवीय ने बताया कि समारोह 2 अक्टूबर को कंटालिया में सगतेश्वर शिक्षा समिति के तत्वावधान में होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में आवेदन करने के लिए 15 सितंबर को अंतिम तिथि है।