- Hindi News
- जमीन विवाद को लेकर प्राणघातक हमला, तीन जने गंभीर घायल
जमीन विवाद को लेकर प्राणघातक हमला, तीन जने गंभीर घायल
सादड़ी थाना क्षेत्र के लाटाड़ा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक परिवार पर प्राणघातक हमला बोल दिया, जिससे तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी, मगर उनके बारे में सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार लाटाड़ा निवासी सुकीदेवी प|ी पेमाराम जणवा चौधरी तथा नेमाराम जणवा चौधरी के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद नेमाराम समेत करीब 5 जनों ने लाठियों हथियारों से लैस होकर सुकीदेवी के परिवार पर प्राणघातक हमला बोल दिया, जिससे सुकीदेवी, केसाराम तथा मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर सादड़ी थाने से पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।