- Hindi News
- जैन तपागच्छ उपाश्रय में सूरि जितेन्द्र वंदनावली कार्यक्रम संपन्न
जैन तपागच्छ उपाश्रय में सूरि जितेन्द्र वंदनावली कार्यक्रम संपन्न
पाली. आचार्यजितेंद्रसूरीश्वर म.सा. की 9 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गुजराती कटला स्थित जैन तपागच्छ उपाश्रय में मुनि चिरंतनविजय म.सा. की निश्रा में गुरू गुण संवेदना के तहत केतन भाई देढ़िया द्वारा सूरि जितेन्द्र वंदनावली कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संघ के अभय मेहता ने बताया कि मांगलिक पश्चात गुरू गुण संवेदना में केतन भाई ने ’गुरुवर तेरी परम कृपा का इस जग में कोई पार नहीं’... गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया। साथ ही गुरूदेव के जीवन प्रसंग पर आधारित वंदनावली बड़े ही सुंदर तरीके से संगीतमय प्रस्तुति दी। इस अवसर मुनि चिरंतनर| ने कहा कि महापुरुषों के गुणों का बयान करने से सदगुण हमारे में समावेश होते हैं। इस अवसर पर केतन देढिया तथा ब्यावर श्री संघ के मांगीलाल कास्टिया का संघ के अध्यक्ष पारसमल भंसाली, अगरचंद, रमेश संखलेचा, नेमीचंद समेत कई जनों ने बहुमान किया, जबकि शांतिलाल मोहनलाल पोरवाल की तरफ से आयंबिल तप कराया गया।
शनिवार को श्री नमस्कार महापूजन मुकेश भाई के सानिध्य में होगा।