महानिरीक्षक ने बैठक लेकर की समीक्षा
पाली. कलेक्ट्रेटस्थित स्वीप हॉल में शनिवार को पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग अजमेर के महानिरीक्षक लक्ष्मीनारायण सोनी की अध्यक्षता में पाली, जालोर सिरोही जिले के सभी उप पंजीयकों एवं पदेन उप पंजीयकों की बैठक हुई। बैठक में तीनों के उप पंजीयकों ने अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महानिरीक्षक सोनी ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं पंजीयन प्रणाली धीरे-धीरे रहे बदलावों की जानकारी दी। बैठक में सोनी ने कहा कि पंजीयन प्रणाली के नए बदलाव से कार्य करने में काफी आसानी होगी।
बैठक में महानिरीक्षक सोनी ने पंजीयन के सॉफ्टवेयर बजट भाषण के प्रावधानों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
बैठक में तीनों जिलों द्वारा प्रस्तुत की रिपोर्ट की समीक्षा भी की। बैठक में पाली वृत के उप महानिरीक्षक केदारमल गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर तीनों जिले के उपपंजीयक पदेन उप पंजीयक मौजूद थे।