पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की

मंदिर विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मारवाड़जंक्शन

मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बांता गांव में जन्माष्टमी के मौके पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद उपजे विवाद को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को थाने में दोनों पक्षों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया है। इस दौरान इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी दोनों पक्षों से समझाइश की। उल्लेखनीय है कि बांता में द्वारकाधीश मंदिर के मालिकाना हक को लेकर देववंशीय मालवीय लुहार समाज तथा संत (वैष्णव) समाज में विवाद चल रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दोनों पक्षों के लोग शोभायात्रा के दौरान आपस में भिड़ गए, जिनमें कुछ लोग घायल हुए थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच परस्पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी जयनारायण शेर के निर्देश पर शनिवार को मारवाड़ जंक्शन थाने में दोनो पक्षों के साथ समझाइश बैठक रखी गई। बैठक में थानाधिकारी के समक्ष दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी मांगें दोहराई, जिसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बहाली के लिए पाबंद किया है। बैठक में दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों के साथ आउवा सरपंच योगेश्वरी कंवर समेत इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

मारवाड़ जंक्शन. बांता के ग्रामीणों से चर्चा करते थानाप्रभारी।