भोजन और बहस के नाम रहा शिविर
कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र में चल रहा भामाशाह योजना शिविर शनिवार को अव्यवस्थाओं के नाम ही रहा। कभी मात्र नाश्ते के दम पर काम कर रहे कंप्यूटर्स ऑपरेटर्स ने कार्य बंद कर दिया तो एक बार ऑपरेटर्स और सरपंच पुत्र के बीच बहस हो गई। इससे कई घंटे कार्य बाधित रहा। योजना के लिए कार्ड बनाने के लिए यहां पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार केंद्र में योजना कार्ड बनाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान कंटालिया सरपंच पुत्र हनुमान माली वहां गए। किसी बात को लेकर ऑपरेटर्स और उनके बीच तीखी बहस हो गई। जानकारी मिलने पर सरपंच, नायब तहसीलदार लालाराम मीणा, ब्लॉक भामाशाह प्रबंधक नरेन्द्रसिंह पुनिया, आरआई भगवतसिंह पटवारी माधोलाल सीरवी, अजयसिंह जैतावत भीखाराम प्रजापत वहां पहुंचे और समझाइश कर मामले को शांत कराया। इसके थोड़ी देर बाद शाम चार बजे ऑपरेटर्स ने यह कहकर कार्य बंद कर दिया कि सुबह से उन्हें मात्र नाश्ते के दम पर कार्य करवाया जा रहा है। इस पर एसडीएम अनवर अली ने खाने की व्यवस्था की, तब कही जाकर कार्य प्रारंभ हो सका। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शिविर में इस प्रकार व्यवस्था बिगड़े, इसको देखते हुए नायब तहसीलदार ने शिविर स्थल पर पुलिस व्यवस्था बढ़ाई है।
चार दिन के लिए बढ़ाई तिथि
कंटालियामें चल रहे शिविर के अवधि सोमवार से चार दिन के लिए बढ़ा दी गई है। एसडीएम अनवर अली ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन में कंटालिया सबसे बड़ा गांव है, जिसको देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है।
इनकाकहना
^विवादकी कोई बात नहीं। शिविर में जाकर पूछताछ करने को लेकर एक ऑपरेटर ने मुझे बाहर जाने के लिये कह दिया। मैंने मात्र जानकारी लेनी चाही। हनुमानमाली, सरपंचपुत्र कंटालिया।
^शिविर खत्म होने के उपरांत पंचायत समिति स्तर पर भी इन शिविरों का स्थाई रूप से आयोजन होगा। जो भी लोग वंचित हो वो पंचायत समिति पर आकर अपने कार्ड बनवा सकते है नरेन्द्रसिंहपूनिया, ब्लॉकभामाशाह, प्रबंधक मारवाड़ जंक्शन।
कंटालिया. शिविर का निरीक्षण करते एसडीएम अनवर अली।
भामाशाह योजना शिविर में दिनभर रहा अव्यवस्थाओं का आलम
अनदेखी