पीजी विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग
पाली. गर्ल्सकॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) एवं विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज में 700 से अधिक स्टूडेंट्स अध्ययनरत है। कॉलेज स्नातकोत्तर नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को पीजी की डिग्री लेने के लिए मजबूरी में या तो पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या दूसरे कॉलेज में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी को मजबूर होना पड़ता है। इसके अलावा भी कॉलेज विज्ञान संकाय नहीं होने से 12वीं के बाद कई साइंस स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट बदलकर अध्ययन करना पड़ता है।
12वीं कक्षा के बाद गर्ल्स कॉलेज में इच्छानुसार सब्जेक्ट नहीं मिलने पर भी कई स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई बीच में है छोड़नी पड़ती है। छात्र संघ कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री के को ज्ञापन प्रेषित कर कॉलेज में पीजी विज्ञापन संकाय खुलवाने की मांग की। इस मौके पर कई स्टूडेंट्स मौजूद थी।