विद्यालय में किया पौधरोपण
कोसेलाव. कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पौधरोपण किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका अनिता परमार ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय में 41 पौधे लगाए गए। इस मौके पर भगवतसिंह मेड़तिया, नेमीदास वैष्णव, लालसिंह सहित छात्राएं उपस्थित थी।