पाली। अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर 1100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले पिपलिया कला निवासी ओम माली का शनिवार को पाली पहुंचने पर स्वागत किया गया। कन्हैयालाल रांकावत ने बताया कि ओम माली पिपलिया कला से मुंबई तक साइकिल यात्रा कर
अमिताभ बच्चन को बधाई देने के लिए निकला है।
ओम 11 अक्टूबर को मुंबई पहुंच जाएंगे। शहर पहुंचने पर आरिफ खान, भरत रांकावत, जुबेर अली, श्रवण रांकावत ने ओएसिस कलर लैब के पास स्वागत किया।