पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंदोज ने जीता वालीबॉल का पहला मैच

गुंदोज ने जीता वालीबॉल का पहला मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सेमीशूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच जलदाय विभाग और गुंदोज की टीम के बीच खेला गया। इसमें गुंदोज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता की आयोजक कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पाली जिले की टीमों के अलावा बांसवाड़ा और महाराष्ट्र के वलसाड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जलदाय विभाग के अशोक कुमार शर्मा, दौलतराम, बाबूसिंह माइकल और राजेश व्यास जुटे हुए हैं।