- Hindi News
- माइग्रेशन कैंपेन के तहत 10 स्थानों पर लगंेगे शिविर
माइग्रेशन कैंपेन के तहत 10 स्थानों पर लगंेगे शिविर
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 अक्टूबर से माइग्रेशन कैंपेन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर जिले में 10 स्थानों पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सीएमएचओ डॉ. मधु रामेश्वर ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर के निर्देशन में जिले 7 से 16 अक्टूबर तह इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि इस शिविर में प्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के साथ परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की आेर से 7 अक्टूबर को नाणा, 8 को मुंडारा, 9 को देसूरी, 10 को नाडोल, 11 को आनंदपुर कालू , 12 को रास, 13 को कुशालपुरा, 14 को कोसेलाव में, 15 को बगड़ी नगर में 16 अक्टूबर को निमाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माइग्रेशन कैंपेन आयोजित किया जाएगा।