पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 15 दिसंबर से

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 15 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समानपरीक्षा योजना के तहत जिलेभर में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब तीन दिन आगे खिसक गई है। 12 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा अब 15 दिसंबर से शुरू होंगी। प्रिटिंग प्रेस संचालक के पेपर छापने में असमर्थता के चलते परीक्षा को तीन दिन आगे खिसकाया गया है। शिक्षा विभाग ने पहले बाकायदा 12 दिसंबर से होने वाली परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया था। अब शिक्षा विभाग ने परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल जारी किया है। जानकारी के अनुसार जिले ही सरकारी स्कूलों में 12 दिसंबर से अद्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने के लिए टाइमटेबल भी जारी कर दिया था, मगर प्रिटिंग प्रेस में दिए गए प्रश्नपत्र समय पर नहीं आने के कारण विभागीय अधिकारियों ने अब परीक्षा 15 दिसबंर से कराने का निर्णय किया है। शेष|पेज13

परीक्षासंयोजक अशोक कुमार रोइसवाल ने बताया कि परीक्षाएं दाे पारियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पारी में परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, वहीं दूसरी पारी की परीक्षाएं दोपहर 1.15 बजे से 4.30 बजे तक होंगी। प्रथम पारी में कक्षा 9 12वीं की परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरी पारी में 10वीं 11वीं कक्षा की परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि केवल 12 वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा द्वितीय पारी में भी हाेगी 11वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा प्रथम पारी में भी आयोजित होगी। प्रश्न पत्रों का वितरण 12 दिसंबर को नोडल केंद्रों से किया जाएगा। जिला परीक्षा संयोजक अशोक कुमार रोइसवाल ने बताया कि विद्यालयों में संशोधित टाईम टेबल भेज दिए है।

{15 दिसंबर, सोमवार : 12वीं: अंग्रेजी अनिवार्य, 11 वीं : अंग्रेजी अनिवार्य, 10वीं : विज्ञान, 9वीं : विज्ञान।

{16दिसंबर, मंगलवार : 12वीं: हिंदी अनिवार्य, 11वीं : अनिवार्य हिंदी, 10वीं स्वास्थ्य एवं शा. शि., 9वीं : स्वास्थ्य एवं शा. शि.।

{17दिसंबर, बुधवार : 12वीं: प्रथम पारी में राजस्थान अध्ययन द्वितीय पारी में अर्थशास्त्र, 11वीं : प्रथम पारी अर्थशास्त्र द्वितीय पारी में राजस्थान अध्ययन , 10वीं हिंदी, 9वीं : हिंदी।

{18दिसंबर, गुरूवार : 12वीं: भौतिक विज्ञान/ लेखाशास्त्र/ हिंदी साहित्य/कृषि विज्ञान, 11वीं : भौतिक विज्ञान/ लेखाशास्त्र/ हिंदी साहित्य/कृषि विज्ञान, 10वीं : संस्कृत/ उर्दू, 9वीं : संस्कृत/ उर्दू

{19दिसंबर, शुक्रवार : 12वीं: अंग्रेजी साहित्