पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी वृद्ध गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी वृद्ध गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| शिवपुराथाना क्षेत्र के मेव गांव में गत 2 दिसंबर की शाम को किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी 60 वर्षीय बींजाराम मेघवाल को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी वृद्ध को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मेव गांव में नाबालिग उम्र की लड़की हमेशा की तरह मवेशी चराने खेतों में गई थी। गत 2 दिसंबर की शाम को वह मवेशी लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान गांव के बींजाराम मेघवाल (60) ने अकेली देख डरा धमका कर खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीडि़ता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी। घटना से घबराई पीडि़ता ने दो दिन बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर शिवपुरा पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।