पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप लूट के मुजरिमों को सात साल की सजा

पेट्रोल पंप लूट के मुजरिमों को सात साल की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2008 में रामासिया में पेट्रोल पंप लूटा था, एक कैदी की मौत हो चुकी है

भास्करन्यूज | पाली

जिलाएवं सेशन न्यायाधीश सुश्री प्रभा शर्मा ने रामासिया में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने के मामले में पांचों मुजरिमों को दोषी करार दिया। इनमें से एक दोषी की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी के चारों मुजरिमों को सात साल का कठोर कारावास एवं तीन-तीन हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। सोमवार को सुनाए अपने फैसले में न्यायाधीश ने दोषियों को आदेश दिए है कि वे लूटपाट के शिकार पंप के सेल्समैन को क्षतिपूर्ति के रूप में पांच-पांच हजार रुपए अदा करे। लोक अभियोजक रेवतसिंह केसरिया ने पीडि़त पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए आरोपियों को कठोर सजा की गुहार की। न्यायाधीश ने आदेश दिए है कि अर्थदंड अदा नहीं करने पर सभी मुजरिम तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अभियोजन के अनुसार रामासिया गांव में पेट्रोल पंप पर गत 26 अगस्त 2008 को तड़के करीब 3 बजे गाड़ी लेकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पंप के कर्मचारी कानाराम सुरेश के साथ मारपीट की और वहां से पंप की राशि लूट कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद लूट गिरोह के सभी पांचों मुल्जिमों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली।

कड़ी सुरक्षा में मुजरिमों को बीकानेर भेजा

पंजाब-हरियाणाप्रांत के ये सभी चार बदमाश हार्डकोर अपराधी है, जिन्होंने पाली के अलावा बीकानेर में भी पेट्रोल पंप लूटे थे। चारों मुजरिम वर्तमान में बीकानेर की सेंट्रल जेल में बंद है, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में लेकर बीकानेर से पुलिसकर्मी पाली पहुंचे थे। सोमवार को रामासिया पेट्रोल पंप लूट में सजा सुनाने के बाद हथियारबंद पुलिसकर्मी इन सभी को बीकानेर जेल के लिए ले गई।