पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड बनाने का काम धीमा, राज्य में पाली का 14वां स्थान

आधार कार्ड बनाने का काम धीमा, राज्य में पाली का 14वां स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में पाली जिला आधार कार्ड बनाने के मामले में 14 वें नंबर पर

भास्करन्यूज | पाली

गैससब्सिडी समेत अन्य सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता के बाद भी अभी तक जिले में 30 प्रतिशत लोगों ने अपने आधार कार्ड के लिए पंजीयन नहीं कराया है। आधार कार्ड बनाने तथा वितरण के मामले में प्रदेश में पाली जिले की रेटिंग देखें तो पाली राज्य में 14 वें नंबर पर है। जिले में अभी तक 70 प्रतिशत लोगों ने ही अब तक आधार कार्ड बनाए हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सिरोही तथा जालोर जिले में आधार कार्ड बनाने के मामले में पाली से भी आगे हैं। जालोर 7 तथा सिरोही 8 वे नंबर पर है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में जनसंख्या के हिसाब से 20 लाख 38 हजार 535 आधार कार्ड बनाए जाने थे। पिछले तीन साल से जिले में चल रहे अलग-अलग स्थानों पर कैंप में अभी तक 14 लाख, 26 हजार 974 आधार कार्ड ही बन पाए हैं। हालांकि वर्तमान में चले रहे भामाशाह शिविर के दौरान आधार कार्ड बनाने का कार्य तो चल रहा है, मगर इसमें भी यह गति काफी धीमी है। आधार माना है, लेकिन प्रदेश के बहुत से जिलों में आधार कार्ड बनाने का काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। लोग आधार कार्ड बनवाने और प्रशासन कार्ड बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की कुल जनसंख्या 6 करोड़ 86 लाख 21 हजार 12 है। प्रदेश में अभी तक 4 करोड़ 40 लाख 34 हजार 835 लोगों ने आधार कार्ड में पंजीयन कराया है। आधार के पहले चरण में 81 लाख 77 हजार 529 लोगों ने पंजीयन कराया था। प्रदेश में अब तक कुल 64 प्रतिशत लोगों ने ही आधार कार्ड में पंजीयन कराया है। 16 लाख 98 हजार 588 ऎसे लोग हैं जिन्होंने पंजीयन तो कराया है लेकिन उनका डाटा मुख्यालय तक नहीं पहुंचा है या कार्ड बनकर नहीं मिले हैं।

शीघ्र ही पूरा कर लेंगे टारगेट

^पालीजिले में शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड पंजीयन का प्रयास किया जा रहा है। भामाशाह शिविर में भी आधार कार्ड के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। भामाशाह को भी आधार कार्ड से ही जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। -संजयखान, आईटीप्रभारी, जिला परिषद,पाली

3 साल में 70 फीसदी ही बने आधार

प्रदेशमें अजमेर जिला अव्वल रहा है। जिले के 94 प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड के लिए पंजीयन हो गया है, जबकि धौलपुर जिला सबसे पीछे है। धौलपुर