पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला किया

मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसेलाव. निकटवर्तीपावा से कोसेलाव की ओर रही एक निजी बस के ऊपर बैठे स्कूल के छात्रों पर मधुमक्खियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया। छात्रों के शरीर पर जगह-जगह डंक लगने से बेहाल हो गए। शेष|पेज15

वहीं,बेहोश हुए छात्रों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसेलाव पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मधुमक्खियों के हमले में पावा निवासी छात्र प्रमोद, कैलाश, हरीश, राजूराम, शक्तिसिंह, रावाराम, नरेश, महेंद्रसिंह, महेंद्र कुमार, श्रवण, प्रगाराम, कैलाश, जोयताराम, हड़मल घायल हुए। यह छात्र राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसेलाव में अध्ययन करते हैं।